Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

केजरीवाल को राहत पर CBI का पलटवार, दिल्ली हाईकोर्ट में नई कानूनी जंग शुरू

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को मिली राहत के बाद अब मामला फिर से गरमा गया है।

बता दे की, केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए Delhi High Court का रुख किया है, जिसमें केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। एजेंसी का कहना है कि निचली अदालत ने सबूतों का सही आकलन नहीं किया और आदेश में कई कानूनी खामियां हैं।

वही, अब हाईकोर्ट इस अपील पर सुनवाई करेगा, जिससे दिल्ली की चर्चित शराब नीति केस में एक बार फिर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है और इस मामले में आगे क्या मोड़ आएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।