Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बानू पुल के पास पलटी बस

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर मनाली के भानु ब्रिज के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई। बताया गया है कि बस यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में 15 सड़कें बंद कर दी गईं। 

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों यानी 28 जुलाई तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तेज हवा और निचले इलाकों में पानी भरने की वजह से राज्य में बागानों, फसलों, कमजोर ढांचे वाले और 'कच्चे' घरों को नुकसान पहुंचने की भी चेतावनी दी है।