मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला यात्री के साथ बलात्कार के आरोप में एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। घटना मंगलवार रात पड़ाव थाना क्षेत्र में हुई। पीड़िता शिवपुरी से ग्वालियर जा रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि बस कंडक्टर ने उसे बातों में फंसाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने आगे कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया गया है।"