Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

वाराणसी के दालमंडी में बुलडोजर एक्शन जारी, सड़क चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी के दालमंडी मार्केट में जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ (ध्वस्तीकरण) अभियान चलाया जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम मार्ग को सुगम बनाने के लिए करीब 650 मीटर लंबी सड़क को 17.5 मीटर (लगभग 60 फुट) चौड़ा किया जा रहा है, जिसके तहत 180 से अधिक भवनों को चिह्नित कर ढहाया जा रहा है।

अबतक कुल 187 भवनों में से 125 से अधिक मकानों को जमींदोज किया जा चुका है। प्रशासन इस हफ्ते के अंत तक इस आंकड़े को 140 के पार ले जाने की तैयारी में है। स्थानीय लोगों के विरोध और कानून व्यवस्था को देखते हुए आज भी 500 से अधिक पुलिस बल तैनात हैं और पूरे दालमंडी इलाके की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।

जिला प्रशासन वैध संपत्ति धारकों को सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा दे रहा है। अब तक 125 से अधिक मकानों की रजिस्ट्री और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी या प्रगति पर है। भवनों को हटाने और मलबा साफ होने के बाद रास्ते में आने वाले 6 धार्मिक स्थलों (मस्जिदों) को भी तय नियमों के तहत शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।