Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकान होंगे जमींदोज

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके के शालीमार गांव में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है. यहां पर करीब 150 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. यहां रहने वाले लोगों को 30 मई तक अपने मकान खाली करने का समय दिया गया था. समय पूरा होने के बाद अब इन्हें गिराया जा रहा है. ये कार्रवाई मैक्स हॉस्पिटल और मेन रोड को चौड़ा करने के लिए की जा रही है. इसके तहत 30 मीटर तक के अवैध निर्माण हटाए जाएंगे. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यहां पर CRPF की 5 कंपनियां (करीब 600 जवान), RPF की 4 कंपनियां, (करीब 400 जवान), CRPF की महिला कमांडो (करीब 200), दिल्ली पुलिस के 1000 से ज्यादा जवान, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और करीब 15 ACP को तैनात किया गया है. इसी तरह इंदौर नगर निगम ने सड़क चौड़ी करने के लिए 23 मई को मधुमिलन स्क्वायर से कैंटोनमेंट इलाके के बीच बने अवैध मकानों और दुकानों को तोड़ दिया. निगम के अफसरों का कहना है कि ये कार्रवाई अचानक नहीं की गई, बल्कि पहले पूरी जमीन की नाप-जोख की गई. यहां रहने वाले लोगों को पहले ही कानूनी नोटिस दे दिया गया था.

सिविक अधिकारियों के मुताबिक, म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई के दौरान, प्रस्तावित रोड एक्सपेंशन अलाइनमेंट के अंदर पहचाने गए कई स्ट्रक्चर हटा दिए गए. इंदौर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एडिशनल कमिश्नर आकाश सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई मैपिंग और रहने वालों को नोटिस जारी करने के बाद की गई. उन्होंने कहा कि मधुमिलन स्क्वायर से कैंटोनमेंट एरिया तक लगभग 120 घर थे. ये रोड के मास्टर प्लान के दायरे में आ रहे थे. उन्हें नोटिस जारी किए गए, मैपिंग की गई, और उसके बाद, आज लगभग 120 घरों पर डिमोलिशन एक्शन लिया गया.