Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

इस धनतेरस अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कुराहट

हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है. दीपावली से ठीक 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है जिसमें धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. कहते हैं कि इस मौके पर कुबेर की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं कि अगर भगवान कुबेर की कृपा हो जाए तो जीवन में कभी धन की समस्या नहीं होती. चाहे कोई अमीर हो या गरीब… हर किसी की कोशिश रहती है कि धनतेरस पर घर कुछ न कुछ खरीद कर लाया जाए. वैसे इस मौके पर एक-दूसरे को तोहफे देकर भी खुशियां बांटी जा सकती है.