Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढहा, NDRF ने जारी किया बचाव अभियान

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल रविवार दोपहर ढह जाने से कुछ लोगों के बह जाने की आशंका है। ये जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं। तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने से अब तक एक व्यक्ति के बह जाने की आशंका है, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।"