Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दुल्हन ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। इस दौरान मुजफ्फरनगर के एक पोलिंग सेंटर पर एक दुल्हन को वोट डालते देखा गया। दीपा वालिया पारंपरिक दुल्हन की पोशाक पहनकर वोट डालने आईं थीं। लोकसभा चुनाव के पहले दौर के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है।

इन सीटों में सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (सुरक्षित), मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं। ये राज्य की जाट और गन्ना बेल्ट में आते हैं।