Breaking News

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर गंगटोक में 'स्वच्छता सेवा अभियान' की शुरुआत     |   सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 74,315 पर, निफ्टी 53 अंक चढ़कर 23,271 पर बंद हुए     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 95.94 के स्तर पर बंद हुआ     |   इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन     |  

ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल से शुरू किया सेवा संकल्प अभियान, PM मोदी के जन्मदिन पर यूपीभर में फल वितरण और रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेशभर के अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए, रक्तदान शिविर लगाए गए और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। शाम को अस्पतालों में ‘आशीर्वाद का दीया’ भी प्रज्वलित किया गया।

sfSS

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। इसके बाद उन्होंने रक्तदान शिविर और ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने रक्तदान करने वाले लोगों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

vsdS

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

vfgfr

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानना और जरूरतमंदों की सहायता करना सेवा की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है।

VFFGRF

अभियान के तहत लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई अस्पतालों और संस्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। लखनऊ में मेदांता अस्पताल, कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट, लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, अवध चैरिटेबल ब्लड बैंक, चरक अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल, KGMU, लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने परिसर और लोकबंधु राजनारायण अस्पताल सहित कई स्थानों पर शिविर लगाए गए।

VFfsFs

डिप्टी सीएम ने कहा कि इन शिविरों के जरिए लोगों को ‘रक्तदान ही महादान’ का संदेश दिया गया। इसका उद्देश्य गंभीर बीमारी, दुर्घटना और अन्य चिकित्सकीय जरूरतों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

VFVfsvFV

लखनऊ के साथ ही प्रदेश के विभिन्न सरकारी और प्रमुख अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस पहल के जरिए मरीजों को इलाज के साथ संवेदना, अपनत्व और सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया।

VssVsVS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार शाम प्रदेश के अस्पतालों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनसेवा एक निरंतर चलने वाला संकल्प है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करना है।

VDSVdsVds

उन्होंने प्रदेशवासियों से रक्तदान, स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद करना प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके प्रति सच्ची शुभकामना का सार्थक माध्यम हो सकता है। ‘सेवा ही संकल्प, स्वस्थ प्रदेश ही हमारा लक्ष्य’ के संदेश के साथ प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, संवेदना और जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।