Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली के CRPF स्कूलों को मिली बम की धमकी निकली अफवाह

राष्ट्रीय राजधानी में सीआरपीएफ द्वारा संचालित दो स्कूलों को आज सुबह बम की धमकी मिली। एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन करके दावा किया कि परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। सुबह करीब 9 बजे की गई इस कॉल में प्रशांत विहार और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूलों में बम रखे होने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा को तुरंत तैनात किया गया।

कॉल मिलने के बाद, टीमें दोनों जगहों पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर स्कूल की इमारतों को खाली करा दिया गया।" धमकी मिलने के तुरंत बाद फोन करने वाले का फोन बंद हो गया और उसे ढूंढने की कोशिशें जारी हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, "हमने स्कूलों का गहन निरीक्षण किया और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी को अफवाह घोषित कर दिया गया है।" अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने और इस झूठी धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी विवरणों का विश्लेषण कर रही है। किसी चोट या क्षति की सूचना नहीं मिली।