Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

गाजा में मारे गए पूर्व सैन्य अधिकारी काले का पार्थिव शरीर पहुंचा भारत

रफह में मारे गए भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले का पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया। गाजा में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम कर रहे काले कुछ दिन पहले रफह एरिया में हुए हमले में मारे गए थे।

भारतीय सेना से 2022 में समय से पहले रिटायर हुए 46 वर्षीय काले दो महीने पहले संयुक्त राष्ट्र के डीएसएस (सुरक्षा और संरक्षा विभाग) में सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन ऑफिसर के तौर पर शामिल हुए थे।