नोएडा के सेक्टर-100 के सबसे पॉश लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी से पुलिस ने IRS सौरभ मीणा को गिरफ्तार कर लिया. सौरभ मीणा 2016 बैच के IRS अधिकारी हैं. उनकी गिरफ्तारी BHEL की डिप्टी मैनेजर एचआर शिल्पा गौतम के सुसाइड मामले में हुई. दरअसल, शिल्पा का शव सौरभ मीणा के फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकता मिला. वहीं शिल्पा के पिता ने सौरभ मीणा पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने भी पिता के आरोपों पर सौरभ पर FIR दर्ज की और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.