Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

नवी मुंबई में ट्रेलर के नीचे मिले दो लोगों के शव, गर्मी से मौत की आशंका

महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एपीएमसी मार्केट के सेक्टर-19 इलाके में रविवार को एक ट्रेलर के नीचे दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हो चुकी है। दोनों एक ही वाहन पर चालक और सहायक (हेल्पर) के रूप में काम करते थे। एपीएमसी मार्केट यार्ड ट्रकों की पार्किंग और परिवहन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

फिलहाल दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक गर्मी इसकी वजह हो सकती है। सहायक पुलिस निरीक्षक अमित शेलार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गर्मी के कारण मौत होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच जारी है।