Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

55 लाख रुपये के विवाद में खूनी खेल, पैसे के लेनदेन में भतीजे ने की चाचा की हत्या

बुलंदशहर से एक बार फिर रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां सगे भतीजे ने अपने ही चाचा की 55 लाख रुपए के लेन-देन के चलते हत्या कर दी है। भतीजे ने अपने ही सगे चाचा की गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या कर दी है। यह वारदात खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के क्वार्सी गांव की है, जहां आरोपी कृष्णकांत अपने चाचा बृजमोहन पर पैसे लौटाने का लगातार दबाव बना रहा था। चाचा द्वारा पैसे देने से मना करने और खेत पर कब्जे का विरोध करने पर गुस्साए भतीजे ने चाचा के सिर और छाती में दो गोलियां मार दीं। 

हैरानी की बात ये है कि हत्या करने के बाद आरोपी कृष्णकांत ने खुद ही 112 पर डायल कर पुलिस को फोन किया और जुर्म कबूल किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।