Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

बिहार: तेज प्रताप यादव ने बनाई 'जनशक्ति जनता दल' नाम की नई पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के नाम का एलान कर दिया है। आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने इसकी जानकारी दी। तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल रखा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। बकौल तेज प्रताप, हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।