Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

बिहार: RJD को लगा बड़ा झटका, नवादा और रजौली से मौजूदा विधायकों ने दिया इस्तीफा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा झटका लगा है. नवादा जिले की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों नवादा और रजौली (सुरक्षित) से मौजूदा विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दोनों विधायकों ने शनिवार को अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को सौंपा, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है. इन दोनों विधायकों के अचानक इस्तीफे से बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर ते हो गया है. सबसे बड़ी अटकल यह है कि दोनों नेता जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो सकते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में JDU के टिकट पर मैदान में उतरेंगे.

यह कदम साफ तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की ओर इशारा करता है. विभा देवी नवादा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, जबकि प्रकाश वीर रजौली (सु.) सीट से विधायक थे. दोनों का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब सभी राजनीतिक गठबंधन NDA और महागठबंधन सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देने में लगे हैं. इन दोनों विधायकों का इस्तीफा न केवल RJD के लिए नुकसान है, बल्कि यह NDA गठबंधन, विशेषकर JDU, की स्थिति को मजबूत करने का संकेत भी देता है. यदि ये दोनों नेता JDU में शामिल होते हैं, तो यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के लिए चुनावी माहौल बनाने में सहायक होगा.

फिलहाल, नवादा और रजौली सीटों पर अब उपचुनाव की स्थिति बन गई है. हालांकि, विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण इन सीटों पर उपचुनाव होगा या नहीं, यह चुनाव आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा. लेकिन इस घटनाक्रम ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनावी घमासान शुरू होने से पहले ही दलबदल का खेल अपने चरम पर पहुंच चुका है, जिससे RJD की रणनीति को नई दिशा देनी पड़ सकती है.