Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

बिहार: रात भर हुई भारी बारिश के बाद सासाराम में जगह-जगह जलभराव, लोगों की बढ़ीं दिक्कतें

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम और उसके आस-पास के इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश ने शनिवार सुबह लोगों की जिंदगी को थाम दिया। शहर का बड़ा हिस्सा पानी-पानी दिखा।रिहायशी इलाके, सरकारी कार्यालय और स्कूल पानी में डूब गए। खेल के मैदानों और स्टेडियमों सहित सार्वजनिक जगहों पर भी पानी भर गया। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा। जलभराव की वजह से दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है और जल्द से जल्द भरे हुए पानी को निकालने की अपील की है, ताकि उनकी जिंदगी दोबारा पटरी पर लौट सके।