Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

Bihar Chunav: आज NDA की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के अंतिम दिन एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यह बातचीत भाजपा की 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल के तहत होगी। मोदी ने X पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा, "बिहार की महिला शक्ति विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए असाधारण ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।" उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में महिलाओं की भागीदारी बिहार में लोकतंत्र को और मजबूत कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं 4 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे 'मेरा बूथ सबसे मज़बूत - महिला संवाद' पहल के तहत अपनी माताओं और बहनों से बातचीत करूंगा।" विधानसभा चुनावों से पहले, बिहार सरकार ने उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये भेजे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को होगा और आज प्रचार का आखिरी दिन है।