Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

Bihar Chunav: PM मोदी आज सहरसा और कटिहार में करेंगे जनसभाएं

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है. PM मोदी आज (सोमवार) भी राज्य में दो बड़ी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का पहला संबोधन सहरसा जिले में होगा. वह यहां दोपहर 1:45 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जहां वह NDA उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. इसके बाद, PM मोदी कटिहार जिले के लिए रवाना होंगे, जहां वह दोपहर 3:30 बजे दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. 

इससे पहले रविवार को भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार में सक्रिय रहे थे. उन्होंने आरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था, जहां उन्होंने RJD सहित पूरे महागठबंधन पर तीखा हमला बोला था. शाम के समय, प्रधानमंत्री ने पटना में एक भव्य रोड शो भी किया था, जिसने चुनावी माहौल को और गरमा दिया था. सहरसा और कटिहार में PM की ये जनसभाएं, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. इन रैलियों में PM मोदी के मुख्य रूप से NDA सरकार के विकास कार्यों और महागठबंधन पर ‘जंगलराज’ के मुद्दे पर हमला करने की संभावना है.