Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

Bihar Chunav: CPI-ML ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं, लेकिन महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. जिसके चलते कई सीटों पर सहयोगी दलों के बीच ही टक्कर की स्थिति बन गई है. पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी है. जिसके ठीक बाद आज 18 अक्टूबर को भाकपा माले (CPIML) ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. हालांकि, पार्टी ने नामांकन की अंतिम तिथि को देखते हुए पहले ही सिंबल बांटना शुरू कर दिया था.

ergdfhrn

भाकपा माले द्वारा जारी इस सूची में कुल 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें से 14 उम्मीदवार पहले चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि शेष 6 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए नामांकन करेंगे. पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ वाली सीटों पर अपने प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा है, जिनमें कई मौजूदा विधायक और छात्र नेता भी शामिल हैं. भाकपा माले का यह कदम उन सीटों पर मुकाबला तय कर रहा है, जहां गठबंधन के अन्य दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी.

jhghngf