Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

बिहार: राहुल-तेजस्वी के साथ मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) के तहत 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के खिलाफ शुरू हुई मतदाता अधिकार यात्रा लगातार जोर पकड़ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। अब इस अभियान को और मजबूती देने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।

यात्रा के 13वें दिन की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से हुई। इसके दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। सुबह से शुरू हुई पदयात्रा दोपहर 12 बजे गोपालगंज के गांधी कॉलेज ग्राउंड में लंच ब्रेक के लिए रुकी। इसके बाद शाम 4 बजे तक यहां आराम करने के बाद काफिला जादोपुर चौक से होते हुए बबुनिया मोड़, सिवान तक जाएगा। अखिलेश यादव की मौजूदगी से इस यात्रा को विपक्षी एकजुटता का नया संदेश मिलेगा।