हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बिहार के चार एमएलए चुनाव जीतकर सांसद बन गए. इन चारों के चुनाव जीतने के बाद अब सबकी निगाहें इन चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हुई हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प हो गया है कि आखिर इन चार सीटों पर कौन सी पार्टी अपने उम्मीदवार को उतारेगी.
इन चार सीटों में से तीन ऐसी सीटें हैं, जिन पर विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई थी, जबकि एक सीट एनडीए के हिस्से में आई थी. बेलागंज में जहां सीपीआई एमएल को सफलता मिली थी, वहीं बेलागंज और रामगढ़ में राजद उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी. इमामगंज सीट पर हम पार्टी को सफलता मिली थी. इनमें तरारी सीट पर सीपीआई एमएल के सुदामा प्रसाद ने निर्दलीय सुनील पांडेय को शिकस्त दिया था. जबकि, रामगढ़ सीट से राजद के सुधाकर सिंह ने बसपा की अंबिका सिंह को पछाड दिया था और बेलागंज सीट पर राजद के सुरेंद्र यादव ने जदयू के अभय कुमार सिन्हा को हराया था.