Breaking News

तेहरान पर अटैक, फ्यूल डिपो पर ब्लास्ट के बाद रिफाइनरी में लगी आग     |   इराकी प्रधानमंत्री का आदेश- बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागने वालों को पकड़ो     |   स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास खाली किया     |   तुर्की के विदेश मंत्री की ईरान को चेतावनी- तुर्की की तरफ और मिसाइलें न दागें     |   फ्रांस ने UAE से 4,300 लोगों को निकाला, और विमान भेजने की तैयारी     |  

बिग बॉस 16 विनर MC Stan के लेटेस्ट पोस्ट से मचा बवाल

कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टैन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रैपिंग छोड़ने की घोषणा की थी. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने ये स्टोरी डिलीट कर दी. लेकिन उनके इस पोस्ट ने इंटरनेट पर एक बड़ा धमाका कर डाला है. स्टैन के फैन्स ये जानना चाहते हैं कि आखिरकार उन्होंने इस तरह की स्टोरी क्यों पोस्ट की थी. आपको बता दें कि बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने के बाद एमसी स्टैन अपने लाइव शोज और कॉन्सर्ट में बिजी हो गए थे. हाल ही में सलमान खान ने उनकी भांजी अलीजेह की फिल्म में एमसी स्टैन को रैप गाने का मौका दिया था. ये स्टैन का बॉलीवुड डेब्यू था.