Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

अहमदाबाद की एंटी वुमन ट्रैफिकिंग यूनिट का बड़ा ऑपरेशन

गुजरात में अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच की एंटी वुमेन ट्रैफकिंग यूनिट ने 29 नाबालिगों का रेस्क्यू किया। अहमदाबाद के ACP क्राइम ब्रांच के मुताबिक 20 जून और 25 जून को चले ड्राइव में 29 बच्चों को बचाया गया। बच्चों की काउंसलिंग में पता चला कि इनके गरीब माता-पिता ही इन्हें भीख मांगने के लिए भेजते थे। 

ACP क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पहली ड्राइव में 14 बच्चों को बचाया गया। इनकी उम्र 10 से 14 साल के बीच है। रेस्क्यू किए गए बच्चों के रहने और पढ़ाई का बंदोबस्त किया जाएगा।