Breaking News

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के SP बदले     |   ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों पर भड़का तेहरान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान     |   आज होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता     |   कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा हॉस्पिटल शिफ्ट किए गए इमरान खान     |   ट्रंप ने US स्पेस मिशन बढ़ाने के मेमो पर किए साइन, 2030 तक 1,000 ज्यादा उड़ानों का लक्ष्य     |  

PFI के 8 सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

प्रतिबंधित आतंकवादी समूह पॉपुलर फ्रंट इंडिया यानी PFI को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पॉपुलर फ्रंट इंडिया से जुड़े कथित 8 लोगों की जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने जमानत इस आधार पर रद्द करने का आदेश दिया कि उनके खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि है.