Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

भोजपुरी एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन, 72 साल में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में सैकड़ों फिल्में कर चुके मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी अब हमारे बीच नहीं रहे. मुम्बई के कांदिवली में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली है. खबरों के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. बता दें कि वो लगभग 72 साल के थे और पिछले 46 सालों से फ़िल्म जगत में एक्टिव थे.

बृजेश त्रिपाठी ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था. उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत समेत तमाम बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था. बॉलीवुड के अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया था. बॉलीवुड में उन्होंने 250 से भी ज्यादा फिल्में की थीं. फिल्मों के अलावा वो टीवी शोज का भी हिस्सा रहे.