Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर भरेंगे पर्चा

बांकीपुर विधानसभा के लिए आज खास दिन है। आज इस सीट पर नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा और जनसुराज के प्रत्याशी का आज नामांकन कार्यक्रम हैं। दोनों प्रत्याशी सुबह से ही मैदान में निकल चुके हैं। बांकीपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी और जनसुराज के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता से आशीर्वाद लेकर जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर और भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने समाहरणालय पहुंचेंगे। दोनों ने अपने नामांकन पर्चे की जांच एक्सपर्ट से भी करवा ली है।

आज नामांकन पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख है इसलिए दोनों पार्टी कोई भी चूक नहीं करना नहीं चाहेगी। नामांकन कार्यक्रम को लेकर दोनों उम्मीदवार और उनके समर्थकों की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। समर्थकों की भीड़, जुलूस और शक्ति प्रदर्शन के बीच आज बांकीपुर की राजनीति का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आ रहा है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले जन सुराज के संस्थापक एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार सुबह सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। धार्मिक दर्शन के बाद वह पटना के लिए रवाना हुए, जहां आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जीत और हार का फैसला पूरी तरह जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अगर जीत-हार हमारे हाथ में होती तो पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज को हार का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा काम ईमानदारी से जनता के सामने एक विकल्प रखना है। अब यह जनता तय करेगी कि वह हमें चुनती है या किसी अन्य दल के उम्मीदवार को।