Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

खराब मौसम के कारण निर्मला सीतारमण को भूटान ले जा रहे विमान की आपातकालीन लैंडिंग

भूटान के आधिकारिक दौरे पर जा रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सफर की शुरुआत रोमांचक मोड़ के साथ हुई। गुरुवार को खराब मौसम के चलते उनका विमान बीच रास्ते में ही इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर हो गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए विमान को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया, जहां वित्त मंत्री को रातभर रुकना पड़ा। उड़ान के दौरान भूटान की ओर बढ़ते वक्त मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं और घने बादलों के कारण पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को बागडोगरा की ओर मोड़ दिया। लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया और वित्त मंत्री का ठहराव यहीं सुनिश्चित किया गया।

निर्मला सीतारमण का यह दौरा 2 नवंबर तक चलेगा, जहां वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और भूटान के बीच आर्थिक सहयोग को और गहराई देना है। वित्त मंत्री के साथ आर्थिक मामलों के विभाग की एक उच्च स्तरीय टीम भी इस दौरे में शामिल है। यात्रा के दौरान सीतारमण ऐतिहासिक सांगेन चोखोर मठ का भी दौरा करेंगी, जो 1765 में स्थापित हुआ था और बौद्ध अध्ययन का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहाँ सौ से अधिक भिक्षु बौद्ध धर्म की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।