Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी का अभियान तेज

लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी के मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने बड़ा ऐलान किया है. आकाश आनंद ने BSP से जुड़ने के लिए एक नंबर जारी किया. आकाश ने कहा है कि ना रुके हैं, ना रुकेंगे…अधिकारों की लड़ाई के लिए लड़ते रहेंगे. समाज में बदलाव के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी. देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हम फिर से संगठित होंगे.

मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘ना रुके हैं, ना रुकेंगे, सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे. अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा, और ये आपसे शुरू होगा. इस मिशन से जुड़ने के लिए 9911278181 पर एक मिस्ड कॉल दीजिए और सीधे मुझसे जुड़िए.’