Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

भारत-पाक सीमा पर तैनात BSf जवान की हीट स्ट्रोक से मौत

राजस्थान में भारत-पाक सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवान की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई है। इन दिनों बॉर्डर पर तापमान 50 डिग्री के पार जा चुका है।

जलपाईगुड़ी के रहने वाले कांस्टेबल अजय कुमार रामगढ़ में बीएसएफ की 173 बटालियन में तैनात थे। रविवार को बानो चौकी पर उनकी तबीयत खराब हो गई।

जवान का इलाज चल ही रहा था कि उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से जोधपुर ले जाया गया और वहां से उनके पैतृक गांव ले जाया गया।