Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

जैसलमेर में BSF जवान की लू से हुई मौत

राजस्थान में इस समय गर्मी का सितम जोरों पर है. दिन में आसमान से जहां आग बरस रही है तो वहीं हीटवेव ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. कुछ जिलों में तो पारा 50 के पास पहुंच गया है. नगर निगम की टीम सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही है, धूप से राहत के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए हैं, जिससे थोड़ी बहुत राहत मिल जाए, लेकिन ये भी नाकाफी ही साबित हो रहा है. इसी बीच जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गश्ती के दौरान BSF का एक जावन शहीद हो गया. जवान की मौत की वजह हीट स्ट्रोक को बताया जा रहा है.