Breaking News

अरुणाचल में BJP ने लगाई हैट्रिक

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है. 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 46 सीटों पर जीत हासिल की है. 2019 की तुलना में बीजेपी को चार सीटें अधिक मिली हैं. रविवार को हुई मतगणना में बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों खासकर कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है. चुनाव परिणाम में एनपीपी को 5, एनसीपी को 3 और पीपीए को 5, कांग्रेस को एक और निर्दलीय को तीन सीटों पर जीत मिली है.