Breaking News

भाजपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की छठवीं लिस्ट

भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की छठवीं लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 3 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. इस सूची में भाजपा ने राजस्थान की 2 और मणिपुर की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. इनमें करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव को टिकट दिया गया है. वहीं दौरा सीट से कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा इनर मणिपुर से थौना ओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है.