Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

संसद में आरजेडी सांसद मनोज झा की टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, लालू और तेजस्वी के पुतले जलाए

पटना: बिहार बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बुधवार को महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान संसद में ठाकुर समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मनोज झा के खिलाफ नारे लगाए और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला जलाया।

नीरज कुमार ने कहा, " मनोज झा ने संसद में ठाकुर समाज का अपमान किया है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। ये उन लोगों का अपमान है जो ठाकुर को अपने उपनाम के रूप में रखते हैं। उनको ये कहना था तो कहते हमारे अंदर रावण है, हमारे अंदर राक्षस है, उसको मारना है। लेकिन उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया और ठाकुर शब्द का इस्तेमाल करके कही न कही एक समाज को बदनाम करने का काम किया है। जिसको लेकर लोग सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर वे माफी नहीं मांगेंगे तो विरोध जारी रहेगा और तेज भी होगा।"

ये विवाद तब भड़का जब मनोज झा ने संसद में 'ठाकुर का कुआं' नाम की कविता पढ़ी।