Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

असम में भाजपा नेता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

असम के करीमगंज जिले में 47 वर्षीय पूर्व पंचायत सदस्य और भाजपा नेता शुक्रवार रात मृत पड़ा मिला। पुलिस ने कुछ दिन से लापता भाजपा नेता का शव जिले के पथरकंडी क्षेत्र से बरामद किया। एसएसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता अब्दुल सत्तार गत 23 अक्टूबर से लापता था। सत्तार के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा नेता को प्रताड़ित किया गया।

परिवार के अनुसार, गत 23 अक्टूबर रात नौ बजे घर पर अब्दुल के पास कई फोन कॉल आईं। वह स्थानीय विधायक के घर पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद वह नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद हो गया। अगली सुबह हमने पुलिस और अन्य पार्टी नेताओं को घटना की जानकारी दी।