Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के राम वाले बयान पर भड़की बीजेपी

बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रावण कह दिया है. केजरीवाल ने कहा था कि अगर भगवान राम इस युग में होते तो बीजेपी वाले उनके घर ईडी भेज देते. बीजेपी ने इस बयान पर पलटवार किया है.

दरअसल, दिल्ली विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल बजट पर अपनी बात सदन के पटल पर रखी. उन्होंने कहा कि आज जब बजट पर चर्चा कर रहे हैं, तो मनीष सिसोदिया की याद आ गई. मनीष जी ने 9 बार बजट पेश किया है, हमें उम्मीद है वो अगले साल भी बजट पेश करेंगे. इसी बीच भगवान राम को लेकर उन्होंने कहा कि अगर भगवान राम इस युग में होते तो ये लोग उनके घर ईडी भेज देते. ये भी कहते कि भाजपा में आओ वरना जेल जाओ. तुम जितने समन भेजोगे हम उतने स्कूल बनाएंगे.