Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

BJP: राजस्थान कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी बीजेपी में शामिल

राजस्थान कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी राज्य विधानसभा चुनाव से पहले आज बीजेपी में शामिल हो गए। राजस्थान के नागौर से पूर्व सांसद मिर्धा और चौधरी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राजस्थान बीजेपी प्रमुख सी. पी. जोशी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए। 

उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसके बाद पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि "बीजेपी परिवार और मजबूत हुआ है।"  मिर्धा परिवार दशकों से राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र की राजनीति के केंद्र में रहा है। ज्योति मिर्धा के दादा नाथूराम मिर्धा का कांग्रेस और राज्य की राजनीति में प्रभाव था। नाथूराम कई बार सांसद और विधायक रहे।

बता दें कि ज्योति मिर्धा पेशे से डॉक्टर हैं उन्होंने 2009 में नागौर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गईं। पूर्व आईपीएस अधिकारी सवाई सिंह चौधरी भी सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए, सवाई सिंह ने 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर खींवसर सीट से लड़ा था।

अरुण सिंह ने कहा कि ज्योति मिर्धा  सांसद भी रहीं हैं, उनके बीजेपी ज्वॉइन करने से पूरे राजस्थान में बहुत अच्छा मैसेज जाएगा। इसके साथ ही पार्टी को और मजबूती मिलेगी तो आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।"