Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

Haryana: बादशाहपुर विधानसभा सीट से राव नरबीर सिंह की जीत, बीजेपी समर्थकों ने जताई खुशी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर सीट से राव नरबीर सिंह की जीत पर बीजेपी समर्थकों ने मंगलवार को जश्न मनाया। एक समर्थक ने कहा, "राव नरबीर सिंह की जीत आम आदमी की जीत है, ये हम सबकी जीत है, इसलिए हम राव साहब को बधाई देने आए हैं। 2014 से 2019 तक उन्होंने जो काम किए, मुझे लगता है कि इस कार्यकाल में वे और बेहतर काम करेंगे।"

एक और समर्थक ने कहा, "राव नरबीर सिंह सभी 36 बिरादरियों के नेता हैं। उन्होंने अकेले ये चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि सभी 36 बिरादरियों ने उनके साथ मिलकर ये चुनाव लड़ा है।" चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लेटेस्ट रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ बीजेपी हरियाणा में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है। वो 49 सीटों पर आगे चल रही है और राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की वापसी को रोक रही है।