Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

मुस्लिम महिलाओं को साथ लाने के लिए BJP का मेगा प्लान

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में में 2024 लोकसभा चुनाव में फिर जीत हासिल करने के लिए खास रणनीति तैयार की है. पार्टी पर जो हिंदुत्त्ववादी राजनीति करने का आरोप लगता है, वह यह कोशिश करने से कभी पीछे नहीं हटती कि वह सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत से आगे चलती है. इसी रोशनी में अगर देखें तो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश जल्द ही हर जिले में मुस्लिम महिला सम्मेलन करने जा रहा है.

इस सम्मेलन का थीम लाइन ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ रखने की पार्टी की तैयारी है. इस सम्मेलन के लिए एक टैगलाइन पर भी काम किया जा रहा है. टैगलाइन है कि ‘ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है’. BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली इस सम्मेलन का अगुवाई करते हुए हमें दिखाई देंगे.