Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

BCCI का बड़ा फैसला, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी (एसएमएटी) में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को खत्म करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने ये नियम कुछ साल पहले एसएमएटी में पेश किया था और बाद में इसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी लागू कर दिया था।

बीसीसीआई ने सोमवार को स्टेट एसोस‍िएशन को जानकारी दी कि मौजूदा सीजन के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' के नियम को खत्म करने का फैसला किया गया है। बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर को हटाने का फैसला आईपीएल में अगले तीन सीजन यानी 2027 तक इसे बरकरार रखने के फैसले के कुछ समय बाद लिया है। 2023 में इसे लागू किए जाने के बाद से इस नियम पर बहस छिड़ गई थी कि क्या ये वास्तव में भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद है या नहीं?

'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' के मुताबिक, दोनों ही टीमों को प्लेइंग इलेवन के अलावा पांच-पांच सब्स्टीट्यूट प्लेयर का नाम देना होता है। इन्हीं पांच में किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतारा जाता है। इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही करता है। इम्पैक्ट प्लेयर के खेल में आने के बाद जो खिलाड़ी बाहर जाता है, वो फिर पूरे मैच में नहीं खेलता। ये नियम मैच के दौरान किसी भी समय रिप्लेसमेंट के तौर पर एक अतिरिक्त खिलाड़ी को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतारने की इजाजत देता है।