Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप: अयहिका ने महिला वर्ग में भारत का पहला मेडल किया पक्का

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट दक्षिण कोरिया की टीम को क्वार्टर फाइनल में 3- 2 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप में पहला मेडल पक्का किया। दुनिया की 92वें नंबर की खिलाड़ी अयहिका मुखर्जी ने इस जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी शिन युबिन और दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी जियोन जिही को हराया।

अयहिका और मनिका बत्रा ने भारत को 2-0 की  बढत दिला दी थी लेकिन दक्षिण कोरिया ने स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। इसके बाद अयहिका ने जिही को हराकर भारत को जीत दिलाई। अयहिका पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का हिस्सा नहीं थी लेकिन अर्चना कामथ के संन्यास के बाद वे इस टीम में लौटीं । 

इस साल की शुरूआत में विश्व टीम चैम्पियनशिप में उन्होंने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की सुन यिंगसा को हराया था। उन्होंने आठवीं रैंकिंग वाली युबिन को 11-9, 7-11, 12-10, 7-11, 11-7 से हराया। वहीं 29वीं रैंकिंग वाली मनिका ने 16वीं रैंकिंग वाली जियोन जिही को 12-14, 13-11, 11-5, 5-11, 12-10 से मात दी। 

भारत की टॉप रैंकिंग (26वीं) वाली खिलाड़ी श्रीजा अकुला को ली युन्ही के हाथों 6-11, 10-12, 8-11 से हार झेलनी पड़ी। युबिन ने मनिका को 13-11, 11-4, 6-11, 7-11, 12-10 से हराया। 

इसके बाद निर्णायक मुकाबले में अयहिका ने जिही को 7-11, 11-6, 12-10, 12-10 से मात दी। भारतीय पुरूष टीम बुधवार को क्वार्टर फाइनल खेलेगी।