Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर किया गया छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किए जाने के तीन साल बाद, मध्य रेलवे ने औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का आधिकारिक नाम भी बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है। मध्य रेलवे ने कहा कि इसका नया स्टेशन कोड ‘सीपीएसएन’ होगा।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए 15 अक्टूबर को एक गजट अधिसूचना जारी की थी। औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल परिचालन 1900 में हैदराबाद के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान के शासनकाल के दौरान शुरू हुआ था। छत्रपति संभाजीनगर एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है, जो अजंता और एलोरा की गुफाओं सहित कई अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है।