Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें, आज और 26 जनवरी को बंद रहेंगे कुछ स्टेशन

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. DMRC की तरफ से फैसला लिया गया है कि 23 और 26 जनवरी को तड़के 3.00 बजे से लेकर प्रोग्राम खत्म होने तक कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखे जाएंगे. दरअसल, 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन होगा. 

दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशन के गेट रहेंगे बंद

केंद्रीय सचिवालय- गेट 3 और 4
उद्योग भवन- गेट 1
लाल किला- गेट 3 और 4
जामा मस्जिद- गेट 3 और 4
दिल्ली गेट- गेट 1, 4 और 5
आईटीओ- गेट 3, 4 और 6

गेट बंद रहने का समय सुबह 3.00 बजे से लेकर प्रोग्राम के समापन तक होगा. इस दौरान इन गेट से किसी को भी एंट्री या एग्जिट की अनुमति नहीं होगी.  दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले यात्रियों के लिए अपील जारी की है. डीएमआरसी का कहना है कि सभी लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए ज्यादा समय लेकर निकलें. दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.  DMRC की एडवाइजरी के मुताबिक, 27 जनवरी तक सभी दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर हाई लेवल सिक्योरिटी चेक होगा. इसमें कड़ी तलाशी, सामान की स्क्रीनिंग और एंट्री-एग्जिट गेट पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी.