Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मेरठ में किशोरी से अश्लील हरकत की कोशिश, भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से किशोरियों के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी मेहबूब ने कथित रूप से नाबालिग किशोरी को घर बुलाकर उनके साथ अश्लीलता करने की कोशिश की। यह मामला MMT पब्लिक स्कूल के पास का बताया जा रहा है। आपको बता दें आरोप  मेहबूब ने किशोरी को अपने घर बुलाया और उनके साथ अशोभनीय हरकत करने की कोशिश की। जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध रहा है। जिसके बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लीलता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वही इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया था कि एक बच्ची के साथ महबूब नाम के व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। महबूब को हिरासत में लिया गया। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है।