Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

लड्डू खाने के शौकीन थे अटल बिहारी वाजपेई, ग्वालियर से इसे मंगवाते थे दिल्ली

भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी खाने के भी बड़े शौकीन थे, अटल जी अपने दोस्तों के साथ बहादुरा के लड्डू का जायका लेने पहुंचते थे, नया बाजार इलाके में स्थित बहादुरा स्वीट्स के लड्डू और रसगुल्ले अपने स्वाद के लिए जितने मशहूर है उससे कही ज्यादा यहां के लड्डू अटल जी की पसंद के तौर पर जाने जाते हैं। 

जी हां छात्र और राजनीतिक जीवन में अटल जी ने बहादुरा लड्डू खाना पसंद करते थे। इस दुकान पर अटल जी अक्सर रसगुल्ले और लड्डू खाने आया करते थे,इतना ही नहीं जब वो प्रधानमंत्री बने और ग्वालियर आना उनका कम हो गया तो विशेष तौर पर उनके लिए बहादुरा स्वीट्स के लड्डू और रसगुल्ले दिल्ली भेजे जाते थे। 

बहादुरा के लड्डू देखते ही लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यादें ताज़ा हो जाती है। दूर दूर से लोग स्वाद लेने के लिए आते हैं साथ ही मांगलिक अवसरों या अपने परिवार के लिए भी लोग बहादुरा के लड्डू लेने आते हैं। कई लोग तो दूर दूर से सिर्फ अटल जी की याद में यहां के लड्डू खाने आते है।