Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

असम: कांग्रेस ने अपनी सुविधा के मुताबिक भारत का इस्तेमाल किया- सीएम हिमंत बिस्वा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने अपनी सुविधा के अनुसार भारत का इस्तेमाल किया।

हिमंत बिस्वा ने कहा, "देखिए जयराम रमेश जी कोई राज्य के प्रवक्ता नहीं हैं। हर राज्य साथ है हर भारत की जनता साथ कि हमको भारत में नाम से परिचय हो देश में। जब देश अमृतकाल की तरफ जा रहा है तो हमारे देश का नाम एक अंग्रेजी नाम क्यों होना चाहिए। भारतीय नाम होना चाहिए। भारतीय शब्द होना सही है समय था स्वाधीनता का समय वो एक अलग समय है लेकिन अगर नाम भारत होता है जो है ऑलरेडी उसमें जयराम रमेश जी का प्रॉब्लम क्या है, कांग्रेस पार्टी का क्या प्रॉब्लम है उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा क्यों किया। इंडिया जोड़ो यात्रा क्यों नहीं किया। जब आपको लगता है कि मेरा अभी दाल रोटी पकने वाला है तो आप नाम भारत जोड़ो ले लेता है और जब आपको लगता है कि हमारा दाल रोटी पकने वाला नहीं है तब आप इंडिया हो जाते हैं। तो हमारा बात क्लियर है हम भारत था,भारत हैं, और भारत रहेगा। ये संविधान में ही है इंडिया यानी कि भारत, मतलब जो मूलशब्द है वो तो भारत ही है न।"

हिमंत बिस्वा ने कहा, "ये संविधान में ही है इंडिया यानी कि भारत, मतलब जो मूलशब्द है वो तो भारत ही है।"