Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Article 370 Trailer: पुलवामा से बुरहान तक, धासू ट्रेलर हुआ रिलीज

यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर छाई हुई हैं. फिल्म का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है. लीड रोल में यामी नजर आ रही हैं. ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है. कश्मीर के लिए पाक और भारत के बीच जंग के हर पहलू को फिल्म में दर्शाया जाने वाला है. ट्रेलर में भी आर्टिकल 370 हटाने की कहानी झलक रही है.

2 मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर में यामी गौतम भारत के लिए पाकिस्तान से लड़ती नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि धारा 370 हटाने के लिए किन किन चुनौतियों से गुजरना पड़ा. वहीं, आतंकवाद कैसे पनप रहा और इसे लोग बढ़ावा कैसे देते हैं ट्रेलर में ये देखना निराशाजनक है. आतंकी ‘बुरहान’ से लेकर पुलवामा अटैक जैसे कई मुद्दों की बात आपको एक बार फिर 14 फरवरी 2019 की याद दिलाने के लिए काफी है.