Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सेना ने सिक्किम में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का किया प्रशिक्षण अभ्यास

भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने सिक्किम में 17 हजार फुट की ऊंचाई पर एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल दागने का अभ्यास किया। इस प्रशिक्षण अभ्यास में सेना की पूर्वी कमान और पैदल सेना इकाइयों की मिसाइल-फायरिंग टुकड़ियों ने भाग लिया। 

एटीजीएम टुकड़ियों ने शानदार तरीके से खतरों को बेअसर करने की क्षमता प्रदर्शन किया। अभ्यास से भविष्य में दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र के मिशन पर सफलता पाने में आसानी होगी। एक्सरसाइज के दौरान सुपर हाई-एल्टीट्यूड इलाके में एटीजीएम प्रणाली की सटीकता को प्रदर्शित की गई। बता दें कि ये अभ्यास हाई एल्टीट्यूड एरिया के हालत को देखते हुए किया गया है।