Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

अनुराग कश्यप ने बड़े मियां छोटे मियां को लपेट लिया

‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक राज किया. इसके अलावा जब ये फिल्म ओटीटी पर आई, तब भी इस फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला. कुछ लोगों ने इस फिल्म की आलोचना भी की, तो वहीं कई लोगों ने इसकी खूब तारीफ की थी. इन्हीं में एक नाम ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के डायरेक्टर अनुराग कश्यप का भी था. उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की और ‘एनिमल’ की सराहना की थी और इसे हिंदी सिनेमा के लिए गेम चेंजर बताया था. अब उन्होंने बताया कि आलोचनाओं के बीच उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा को क्यों सपोर्ट किया.