Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

अनुराग डोभाल ने बताया कब कर रहे हैं शादी

अनुराग डोभाल ने बिग बॉस 17 के घर में एंट्री करते ही सभी कंटेस्टेंट्स के सामने ये जाहिर किया था कि वो सिंगल नहीं है. दरअसल ‘यूके07 राइडर’ नाम से मशहूर बाइक राइडर अनुराग इकरा मुगल को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था. लेकिन बिग बॉस के घर में अनुराग के किए खुलासे के बाद ये बात तय हो गई है कि दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं. अनुराग डोभाल ने कहा कि वो मुनव्वर की तरह अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने वालों में से नहीं हैं और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं.

दरअसल अनुराग डोभाल की गर्लफ्रेंड इकरा दुबई में रहती हैं. यही वजह है कि वो कई बार दुबई जाते रहते हैं. इस साल यानी साल 2024 में यूके राइडर इकरा के साथ शादी करने वाले हैं. अनुराग बोले, “मैं वो नहीं हूं, जो घर के अंदर कुछ और कहता है और घर से बाहर आकर कुछ और. मैं मुनव्वर फारूकी नहीं हूं. मैंने जो कहा है, वो मैं निभाता हूं. मैंने बिग बॉस के घर के अंदर भी मेरे प्यार के बारे में इज्जत से बात की है और घर से बाहर आने के बाद भी उनके लिए मेरे दिल में वही इज्जत और रिस्पेक्ट है. हम दोनों इस साल शादी करने वाले हैं.”